{"_id":"68000630db94dbfe3f0c3e0f","slug":"the-member-of-the-womens-commission-heard-the-problems-of-women-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119278-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। यारा वेरा फर्टिलाइजर में बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग को सदस्य अवनी सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अफसरों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लें।
महिलाओं ने पीड़ा बताते हुए कहा कि वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए काफी समय से तहसील के चक्कर काट रही हैं, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। एक महिला ने बताया कि उसका राशन कार्ड नहीं बना है। पूर्ति विभाग में कोई सुनता ही नही है। जाओ तो कोई न कोई बहाना बनाकर वापस कर देते हैं। जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा, सीओ दीपक तिवारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी चन्द्रभूषण, महिला थाना प्रभारी पूनम राठी, जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार, ममता राजपूत,डॉ योगेश राजपूत, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान, शैली वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
कस्तूरबा विद्यालय में देखीं व्यवस्थाएं
महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने बुधवार को महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कक्षाओं में जाकर छात्राओं से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। जिनका छात्राओं ने सही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अच्छे से पढ़ाओ ताकि बेटियां देश का नाम रोशन करें। इस दौरान विद्यालय की वॉर्डन सरताज बी, गुंजन कुमारी, दीप रानी, अंकिता कुमारी, सतीश पाल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह और तान्या शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।