फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the market also affected the heat

गर्मी से बाजार भी हुए प्रभावित

Sat, 26 May 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 26 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
the market also affected the heat
चिलचिलाती धूप में मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार भी काफी गर्म दिन रहा। सुबह दस बजे के ही भीषण गर्मी के कारण लोगों को बाहर निकलना दुश्वार हो गया। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। रोजेदारों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम को ही लोगों को कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन


पिछले चार पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, शुक्रवार को भी लोगों को इससे राहत नहीं मिली। सुबह होते ही तापमान बढ़ गया। सुबह दस बजे ही इतनी तपिश हो गई कि लोगों को सहन करना ही दुश्वार होने लगा। आवश्यक कार्य से ही लोग बाहर निकले।
विज्ञापन


क्योंकि तपिश झुसलाने वाली थी। हवाएं भी बंद थी, जिसके कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बिजली भी आंख मिचौली कर रही थी। भीषण गर्मी का सर्वाधिक असर बाजार पर पड़ा। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ग्राहकों ने बाजार की रुख ही नहीं किया। दिनभर दुकानदारों को खाली ही बैठना पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजमर्रा की अपेक्षा बाजार में बिक्री में सत्तर फीसदी से अधिक गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूर दराज के ग्राहक तो गर्मी के कारण शहर की ओर नहीं आ रहे हैं, सुबह जब तक दुकानें खुल पाती है, तब तक इतनी अधिक धूप और गर्मी हो जाती है, कि ग्राहक बाजार में आते ही नहीं है। शहरी क्षेत्र के ग्राहक भी शाम को ही आवश्यक खरीदारी के लिए निकलते हैं। जो सिर्फ बीस से तीस फीसदी बिक्री ही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed