{"_id":"61103bfa8ebc3e71bf12f629","slug":"the-lover-agreed-for-marriage-in-the-panchayat-demanded-ten-lakh-rupees-sambhal-news-mbd3986237114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में निकाह के लिए तैयार प्रेमी ऐन वक्त पर मुकरा, दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में निकाह के लिए तैयार प्रेमी ऐन वक्त पर मुकरा, दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग की
विज्ञापन
मढ़न(संभल)। पंचायत में निकाह के लिए तैयार प्रेमी युवक ने ऐन वक्त पर दहेज में दस लाख रुपये देने की पेशकश कर दी। मांग पूरी न होने पर निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे न सिर्फ निकाह के लिए हुईं तैयारियों को धक्का लगा बल्कि युवती के परिजनों के मान सम्मान को भी ठेस पहुंची है। युवती के पिता ने इसकी तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती और युवक दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और इन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो एक दूसरे के मिलने पर पाबंदी लगाई गई लेकिन दोनों मिलते रहे।
इसके बाद पंचायत का दौर शुरू हो गया। पंचायत हुई, जिसमें तय किया गया युवक का युवती के साथ निकाह किया जाएगा। बताते हैं कि निकाह की एवज में बतौर दहेज चार लाख रुपये देने की भी सहमति बनी। इसके बाद रीति-रिवाज के अनुसार कई रस्में भी अदा की गईं। रविवार को युवक और युवती का निकाह होना था लेकिन ऐन वक्त पर युवक की ओर से निकाह करने से मना कर दिया गया। कहा गया कि यदि निकाह कराना है तो दहेज में दस लाख रुपये देने होंगे। न देने पर निकाह नहीं होगा। इससे न सिर्फ निकाह की तैयारियों को धक्का लगा बल्कि युवती के परिजनों के मान-सम्मान को भी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
युवती के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, असमोली थाने के इंस्पेक्टर डीके शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला थाने में नहीं आया है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमी पर प्रेमिका के साथ खींचे फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप
प्रेमी युवक पर प्रेमिका के साथ के फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि प्रेमी युवक ने प्रेमिका के साथ कई बार फोटो खींचे। जिन्हें अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।