फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The judicial commission team returned after recording the statements of 45 people including the DM

Sambhal News: डीएम समेत 45 लोगों के बयान दर्ज कर लौटी न्यायिक आयोग की टीम

Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The judicial commission team returned after recording the statements of 45 people including the DM
संभल से रवाना होते न्यायिक जांच आयोग के सदस्य। - फोटो : संवाद
संभल।
विज्ञापन

संभल में हुए बवाल के मामले में न्यायिक जांच आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कुल 45 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन टीम ने डीएम, एडीएम और एसडीएम के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। शनिवार को न्यायिक जांच आयोग के सदस्यों ने निरीक्षण भवन में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसडीएम वंदना मिश्रा, कई डॉक्टर और पब्लिक के गवाहों के बयान दर्ज किए। न्यायिक जांच आयोग के सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन ने बताया कि दो दिन में डीएम, एडीएम, एसडीएम, डॉक्टर, पब्लिक के गवाह आदि 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। यह बयान उन लोगों के दर्ज किए हैं, जिनके शपथपत्र या प्रार्थनापत्र आयोग को मिले थे। जो शेष बचे हैं, उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में हरिहर मंदिर का दावा करने संबंधी याचिका के वादी महंत ऋषिराज गिरि महाराज के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इससे पहले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, जिला अस्पताल के कर्मचारी, जामा मस्जिद सर्वे से जुड़े मामले में शामिल अधिवक्ताओं के भी बयान लिए गए।
मालूम हो जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना के चलते तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था। इस तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में सेवानिवृत्त जज देवेंद्र अरोड़ा अध्यक्ष हैं। जबकि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पूर्व डीजीपी एके जैन व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन

77 आरोपियों के दर्ज हुए बयान, बाकी के भी होंगे
संभल बवाल के 77 आरोपी जो, अभी मुरादाबाद के जेल में बंद हैं, उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह बयान दर्ज हुए। न्यायिक जांच आयोग के सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन ने बताया कि और जो आरोपी आएंगे, उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। बताया कि जो गवाह बचे हैं, उनके बयान लेने के संबंध में यहीं कोई तारीख तय की जाएगी, या फिर लखनऊ तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जिस किसी के पास भी कोई सूचना हो तो वह आयोग के साथ साझा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed