फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The issue of dilapidated roads of Bahjoi was raised in the meeting of Udyog Bandhu

Sambhal News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा बहजोई की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The issue of dilapidated roads of Bahjoi was raised in the meeting of Udyog Bandhu
बहजोई में उद्यमियों व व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम। स्रोत-सूचना विभाग
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में बहजोई में टूटी व खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा स्मार्ट मीटर के साथ केबल न देने समेत व्यापारियों व उद्यमियों की ओर से डीएम के सामने अन्य कई मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

व्यापारी अजय कुमार तंबाकू ने कहा कि बहजोई में काली मंदिर रोड पर सड़क में हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जलभराव होने से लोगों की मुश्किल और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा रेलवे रोड पर श्रीसंकट मोचक हनुमान मंदिर तथा मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट सड़क के गड्ढे भी हादसे का कारण बन रहे हैं। नगर में कई सड़कें खस्ताहाल हैं। इन सड़कों की बजरी उखड़ रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के साथ केबल नहीं दिया जा रहा है। यह केबल उपभोक्ताओं को अपने पास से खरीदकर लगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, चंदौसी में 35 बी रेलवे क्राॅसिंग के निकट दुकानों के आवंटन व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान देने समेत नालों की तली झाड़ सफाई व ई-रिक्शा संचालन आदि बिंदुओं पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की ओर से चंदौसी व संभल नगर में गोरखपुर मॉडल पर रिपोर्ट भेजने व श्री अन्न, रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर भी बातचीत की गई। वहीं, डीएम ने दुकानों पर दो डस्टबिन रखने तथा ढाई फुट से अधिक अधिक न होने तथा नालों के ऊपर जाल लगवाए जाने की बात भी कही। इस बीच ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक लगने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो समेत विश्वकर्मा जयंती व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर भी बातचीत की गई।

बंद कराए गए जींस वाशिंग प्लांट को लेकर भी डीएम के सामने मुद्दा उठाया गया। वहीं, आईआईए के 40 वर्ष पूरे होने पर डिविजनल सेक्रेटरी मुरादाबाद कमल कौशल वार्ष्णेय व अन्य उद्यमियों की ओर से डीएम को पेन भेंट किया गया। बैठक में एडीएम प्रदीप वर्मा समेत शौर्य आर्य, आशीष गुप्ता व संजय सांख्यधर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed