फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The issue of broken roads was raised in the Disha meeting.

Sambhal News: दिशा की बैठक में उठा टूटी सड़कों का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The issue of broken roads was raised in the Disha meeting.
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच मनरेगा के तहत रोजगार सृजन समेत 101 बिंदुओं पर बातचीत हुई। इस दौरान पेयजल योजना के लिए खोदी गईं सड़कों को ठीक कराने का मुद्दा जनप्रतिनिधियों ने जोरशोर से उठाया।मंगलवार को सबसे पहले विधायक असमोली पिंकी यादव ने श्रमिकों के लंबित भुगतान को लेकर जानकारी ली गई। वहीं, सांसद जिया उर्रहमान बर्क ने रोजगार सृजन को चेक कराने को कहा। साथ ही बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने दीनदयाल अंत्योदय योजना की वाली निधि समेत धनराशि को खर्च करने वाली मदों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

वहीं, बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम ने अधूरे व पूरे कार्यों की जानकारी ली। राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड को लेकर कहा कि परिवार में पांच से अधिक लोग होने पर ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। कम सदस्य वाले परिवार के कार्ड नहीं बन रहे हैं। शासन पर ध्यान दे। इसके अलावा मांग की कि जिन मार्गों पर निजी बसें बंद हो गई हैं, उन मार्गों पर रोडवेज बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन

वहीं, गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी यादव ने मृदा परीक्षण के लिए चिह्नित किए गए गांवों की सूची तलब की। साथ ही खाद की उपलब्धता को लेकर भी बातचीत की। संभल के विधायक इकबाल महमूद ने बंदरों की समस्या को रखा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तुत समस्याएं जन कल्याण से जुड़ी हैं। इनका समय रहते निराकरण कराया जाए। वहीं, अध्यक्षता कर रहे संभल के सांसद ने बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जन प्रतिनिधियों की ओर से गांव के तालाबों में नगर क्षेत्रों का गंदा पानी डालने, जलभराव की समस्या, अल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति, ग्रामीण पेयजल पाइप लाइन योजना के तहत टूटी सड़कों को ठीक कराने आदि बिंदुओं पर भी बातचीत हुई।

बैठक में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, पीडी ज्ञान सिंह, डीआईओएस सर्वेश कुमार, बीएसए अलका शर्मा, डीएसटीओ रत्नेश कुमार व डीआईओ बृजेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed