फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The investigation report on the illegal construction case in the MP's residence may be presented tomorrow

Sambhal News: सांसद के आवास में अवैध निर्माण मामले की जांच रिपोर्ट कल हो सकती है पेश

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The investigation report on the illegal construction case in the MP's residence may be presented tomorrow
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए नवनिर्माण की जांच रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम को सौंपी जा सकती है। इसके बाद तय किया जाएगा कि सांसद के आवास में अवैध निर्माण कितना किया गया था। उस निर्माण पर ही कार्रवाई तय होगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि किसी कारण शनिवार को रिपोर्ट नहीं दे पाए हैं। सोमवार को रिपोर्ट दे दी जाएगी। बता दें 18 मार्च को एसडीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दी गई थी। गठित टीम सोमवार को नापतौल कर चुकी है कि कितना निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2024 को संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से सांसद को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि सांसद ने अपने आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण कराया है। जिसका नक्शा पास नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में अलग-अलग समय पर कई तिथि तय हो चुकी हैं। अब 5 अप्रैल को सुनवाई की जानी है। इसी के चलते एसडीएम द्वारा जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article