फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The institution of administration will save the lives of Khushi and Shiva, handed over Rs 5.20 lakh

Sambhal News: खुशी और शिवा के जीवन को बचाएगी प्रशासन की संस्था, 5.20 लाख रुपये सौंपे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The institution of administration will save the lives of Khushi and Shiva, handed over Rs 5.20 lakh
संभल। दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहे खुशी और शिवा के जीवन को जनरल हेल्थ केयर एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी बचाएगी। दोनों के उपचार का खर्च सोसाइटी बहन करेगी। सह सचिव की हैसियत से जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि उपचार के लिए 5.20 लाख रुपये अपोलो मेडिक्स को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार की पहल पर जिले में 24 अप्रैल-2022 को जनरल हेल्थ केयर एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा आदि से प्रभावित बच्चों या व्यक्तियों जिनको तात्कालिक सहायता की आवश्यकता हो, उनकी परिस्थितियों के दृष्टिगत रखे हुए सहायता कराए जाना है।
विज्ञापन

जनपद में सहायता के इस क्रम में आगे बढ़ाया गया है। 23 मार्च को रचित और हरीश के बाद चिकित्सा विभाग द्वारा अब खुशी पुत्री प्रेमपाल निवासी असमोली और शिवा पुत्र महेंद्र निवासी भीकमपुर कुदाईया को दिल में छेद होने पर उपचार के लिए चिहिन्त किया गया। सोमवार को इन दोनों बच्चों के उपचार के लिए संबंधित हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा गया है। उपचार में खर्च होने वाले 5.20 लाख रुपये सोसाइटी ने हॉस्पिटल को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed