फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The indefinite strike will end only after the demands are met

मांगें पूरी होने पर ही खत्म होगा अनिश्चितकालीन धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The indefinite strike will end only after the demands are met
The indefinite strike will end only after the demands are met - फोटो : SAMBHAL
असमोली ब्लॉक में महिला मेट अनिश्चितकालीन धरने को तभी समाप्त करेंगी जब उनकी सभी मांगों का समाधान कराया जाएगा। हालांकि शनिवार की रात्रि बीडीओ, एडीओ और थानाध्यक्ष ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहे। रविवार को बीडीओ ने छह मांगों का समाधान कराने का भरोसा देते हुए ज्ञापन लिया लेकिन इसके बाद भी मेट नहीं मानीं और धरना जारी रखा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह में महिला मेट असमोली ब्लॉक में प्रदर्शन के साथ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। महिला मेटों की मांग है कि जिन ग्राम पंचायतों में जनवरी-2022 में महिला मेट की नियुक्ति की गई थी, उन ग्राम पंचायतों में दूसरी महिला मेट की नियुक्ति रोकी जाए। जहां दूसरी महिला मेट नियुक्त की गई है, उनको तुरंत हटाया जाए। महिला मेट का शोषण बंद हो और ब्लॉक में तैनात मनमोहन व प्रदीप दोनों कर्मचारियों का स्थानांतरण कराया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक के पद खाली हैं, वहां का कार्य महिला मेट को दिया जाए। शोषण और नियमानुसार कार्य न कराने वाले ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रात्रि में बीडीओ कमलकांत, एडीओ सुनील कुमार सिंह और असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल पहुंचे और धरने को समाप्त करने का आह्वान किया लेकिन वह नहीं मानीं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह में बीडीओ फिर से पहुंचे और ज्ञापन लेते हुए छह मांगों का समाधान कराने का भरोसा दिया लेकिन इसके बाद भी मेट नहीं मानीं और धरने पर बैठी रहीं। उनका कहना है कि सभी मांगों के पूरा होने पर धरना खत्म करेंगी। इस दौरान महिला मेट संघ की ब्लॉक अध्यक्ष काजल त्यागी, राधा, रजनी, चांदनी राघव, रीनू, सोनी, पूजा, पिंकी, नीरज, मुकेश देवी, नेहा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed