{"_id":"685eff14f97c071c1a0818e8","slug":"the-husband-caught-the-woman-and-her-lover-there-was-a-ruckus-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121088-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला और उसके प्रेमी को पति ने पकड़ा, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला और उसके प्रेमी को पति ने पकड़ा, हुआ हंगामा
Sat, 28 Jun 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। बृहस्पतिवार रात सीता रोड के एक निजी अस्पताल में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब अस्पताल की महिला नर्स से मिलने आए प्रेमी को उसके पति ने पकड़ लिया। इस बीच अस्पताल के बाहर प्रेमी और नर्स के पति के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों के समझाने पर दोनों शांत होकर अपने - अपने घर चले गए। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मुरादाबाद निवासी एक युवक सीता रोड के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। इस युवक का अस्पताल के पास ही एक अन्य अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे युवक महिला नर्स से मिलने उसके अस्पताल चला गया और उससे बातचीत करने लगा। इस बीच किसी ने नर्स के पति को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पति अस्पताल आ गया और युवक व नर्स को बातचीत करते हुए पकड़ लिया और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। तभी चिकित्सकों ने युवक और पति को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। यहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह देख मौके पर भीड़ लग गई। कुछ समझदार लोगों ने दोनों में बीच - बचाव कराकर मामले को शांत किया।