फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The high tension line passing over the houses hangs down, fear of danger

संभल: मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन नीचे लटकी, खतरे की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
The high tension line passing over the houses hangs down, fear of danger
संभल। हयातनगर में मकानों की छत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन हटाने की मांग करते हुए लोगों ने अधिशासी अभियंता को पत्र दिया है। कहा गया है कि मकानों के ऊपर से जो हाइटेंशन लाइन गुजर रही है वह नीचे लटक रही है। कभी भी हादसा होने का डर लगा रहता है। जल्द ही लाइन को हटाया जाए। हयातनगर के वार्ड संख्या पांच के संजीव कुमार शर्मा ने अधिशासी अभियंता को दिए पत्र में बताया है कि सैनी धर्मशाला के नजदीक मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन जा रही है, जो इतनी नीचे लटक गई है कि मकानों की छत पर छू रही है ऐसे में बारिश होने पर लोगों को खतरा बना रहा है। कई बार अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। कहा कि अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार कौन होगा। बताया कि लाइन को मकानों व सैनी धर्मशाला के ऊपर से हटाकर बहजोई रोड पर लगे खंभों पर लगाने के लिए पत्र भी दिए जा चुके हैं। लेकिन अधिकारी शासन से बजट न आने की बात कह कर टालमटोल कर देते हैं। मांग की है कि जल्द ही समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed