फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The hassle of standing in line is over, now get the form for medicine sitting at home

Sambhal News: लाइन में लगने का झंझट खत्म, अब घर बैठे बनवाएं दवा के लिए पर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The hassle of standing in line is over, now get the form for medicine sitting at home
जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए ये राहत भरी खबर है। अब उन्हें ओपीडी में इलाज के लिए लंबी लाइन के झंझट से निजात मिल गई है। मरीज घर बैठे ऑनलाइन व्यवस्था के तहत दवा के लिए पर्चा बनवा सकेंगे। इसके लिए मंगलवार को जिला अस्पताल में भी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू हो गई। यहां भी अब मरीजों का हाथ के बने पर्चे की बजाए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही कंप्यूटर से बने पर्चे मिलेंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ईसीआरपी के पहले चरण की शुरूआत मंगलवार से हो गई। यहां मरीजों को हाथ की जगह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद कंप्यूटर से बने पर्चे मिलेंगे। पहले दिन जिला अस्पताल में सरायतरीन निवासी 40 वर्षीय सना ने अपना ऑनलाइन पर्चा बनवाया। उन्होंने बताया कि मुझे यह नई व्यवस्था अच्छी लगी। इसमें लिखा है कि अगले 15 दिनों तक यह पर्चा मान्य है, इस बीच मुझे दोबारा पर्चा नहीं बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में होने वाले पंजीयन की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी। इस ऑनलाइन पर्चे पर मरीज को एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा, यूनिक आईडी नंबर से पूरे प्रदेश में किसी भी सरकारी अस्पताल में प्राप्त इलाज का विवरण देखा जा सकेगा। शासन द्वारा इस पर्चे को देखा जा सकता है और शासन द्वारा मरीज से फीडबैक भी लिया जा सकता है। जनपद में अभी जिला अस्पताल में ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन पर्चा 15 दिन तक मान्य रहेगा। साथ ही पर्चे पर किस चिकित्सक से परामर्श लेना है, उसका नाम व कक्ष नंबर भी पर्चे पर लिखा होगा। बताया कि ऑफलाइन पर्ची की अवधि भी 15 दिन ही होती है लेकिन उसमें सहूलियत नहीं मिलती है। इस दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डा. अफजर कमाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर, जया कौशल, मनीष भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed