फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The GRP handed over the mother and son, who had left home in a huff, to their relatives.

Sambhal News: घर से नाराज होकर गए मां-बेटे को जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The GRP handed over the mother and son, who had left home in a huff, to their relatives.
चंदौसी(संभल)। जीआरपी की टीम ने गुमशुदगी के एक मामले में मां-बेटे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई मंगलवार को पूरी की गई।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि थाना बहजोई के गांव पंवासा निवासी सोमपाल ने 23 नवंबर को जीआरपी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसकी पत्नी व 10 वर्षीय बेटा प्रयागराज से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। इसके बाद से ही दोनों घर नहीं पहुंचे। इस मामले की विवेचना एसआई उमेश राम को सौंपी गई थी। जीआरपी भी लगातार महिला के फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। प्रयास के दौरान महिला और उसके बेटे की लोकेशन रामपुर जिले में मिली। फिर जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को जिला रामपुर से सकुशल बरामद कर लिया और चंदौसी लाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घर से नाराज होकर अपने मायके बहन के पास चली गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed