फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The group left for the Amarnath Yatra

Sambhal News: अमरनाथ की यात्रा के लिए जत्था रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The group left for the Amarnath Yatra
चंदौसी। सीता रोड के मूंछों वाले शिव मंदिर से श्रद्धालुओं का एक जत्था मंगलवार को अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर वैश्य एकता मंच के पदाधिकारियों ने जत्थे में शामिल शिव भक्तों को फूलमाला व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व मंच के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में भगवान शिव की पूजा कर आरती की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। मंच के सदस्य तुषार वार्ष्णेय ने बताया कि इस जत्थे में चार पुरुष और एक महिला श्रद्धालु शामिल हैं। इस दौरान शिवभक्त पूनम वार्ष्णेय, अर्पित वार्ष्णेय, मधुर वार्ष्णेय, अक्षय वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, लवित वार्ष्णेय, कौशल किशोर वंदेमातरम, आकाश वार्ष्णेय, दीपेश सेठ, प्रथम वार्ष्णेय, अभिनव वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed