फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The groom reached after sending the bride off the fly

दुल्हे ने अपनी दुल्हन की उडन खटोले से कराई विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The groom reached after sending the bride off the fly
जुनावई क्षेत्र के गांव खेरिया रूद्र में हेलीकाप्टर में उतरी दुल्हा दुल्हन - फोटो : CHANDAUSI
जुनावई(संभल)। क्षेत्र के गांव खेरिया रुद्र में दूल्हा शादी के बाद अपनी दुल्हन को उड़नखटोले (हेलीकॉप्टर) से विदा कराकर घर लाया। बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने पर उन्हें देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात की गई। जबकि दुल्हन की ससुराल उसके गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव दबथरा में है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी भाजपा नेता गुलफान सिंह यादव के पुत्र विकास यादव की शादी एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पड़ोसी गांव खेरिया रुद्र में पुष्पा देवी के साथ हुई है। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 12:35 बजे दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर अपने गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह से ही पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिसमें आठ सब इंस्पेक्टर, 16 कांस्टेबल, चार महिला सिपाही तथा हैलीपैड की सुरक्षा को सब इंस्पेक्टर के साथ सिपाही तथा अग्निशमन दल की गाड़ी खड़ी थी। विकास के बड़े भाई दिव्य प्रकाश यादव जुनावई ब्लाक के पूर्व प्रमुख हैं। शादी समारोह में भाजपा के विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी सहित जनपद व तहसील स्तर के अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

गांव के बाहर मैदान में उड़नखटोले को उतारा गया। दोपहर में 12.35 बजे के करीब दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में सवार होकर उड़ान भरी। इस दौरान दुल्हन एक किलोमीटर की दूरी पर मौजूद अपनी ससुराल दबथरा दोपहर 12.40 पर पहुंच गई। यहां भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनावई। गांव दबथरा के रामलीला ग्राउंड में तीन वर्ष के अंतराल में दो दुल्हनें हेलीकॉप्टर से उतर चुकी हैं। जिसमें भाजपा नेता गुलफान सिंह के पुत्र विकास की पत्नी पुष्पा यादव हैं, जबकि गांव के ही रोहित यादव भी अपनी पत्नी इंदू यादव को अलीगढ़ क्षेत्र के सांकरा से गांव से हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाए थे। जो 18 फरवरी 2019 को ग्राउंड में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed