फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The groom drank alcohol, the bride refused to marry

Sambhal News: दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, लौटी बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The groom drank alcohol, the bride refused to marry
बहजोई(संभल)। क्षेत्र के एक गांव में अमरोहा से आई बरात में दूल्हे ने शराब पी ली। बरात चढ़त के दौरान दुल्हन को दूल्हे के शराब पीने की जानकारी हुई। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। रात भर मनाने का सिलसिला चला, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद पूरा मामला कोतवाली पहुंचा। यहां कई घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष के लिए शादी की तैयारियों में लगे सात लाख रुपये वापस करने पर सहमति बनी और और बिना दुल्हन लिए दूल्हे की बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के एक गांव से बहजोई के एक गांव में बरात आई थी। दूल्हा दूसरे जिले में 108 एम्बुलेंस पर बतौर ईएमटी काम करता है। रात को करीब नौ बजे गांव में बरात आई। चढ़त के बाद में रस्म के लिए परिजन दूल्हे को लेकर जैसे ही दुल्हन के द्वार पर पहुंचे, वैसे ही दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि दूल्हे ने शराब पी है और वह बेहोशी की हालत में है। इसके बाद शादी की सभी रस्में रुक गईं और दुल्हन व उसके परिवार वालों को समझाने और मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला सुबह तक चला।
विज्ञापन

मामला कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी ली। बाद में शादी की तैयारियों में लगा सात लाख रुपया दुल्हन पक्ष को देने की बात सामने आई। बाद में दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष को सात लाख रुपये देने को सहमत हो गए और दूल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि दुल्हन के शादी से इन्कार करने के बाद दोनों पक्षों में दूल्हे पक्ष की ओर से करीब सात लाख रुपये व फर्नीचर आदि वापस करने को लेकर समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed