{"_id":"6ae7920cf7f170536a07bceb","slug":"the-government-should-address-the-problems-of-retired-personnel-with-seriousness-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-142670-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सेवानिवृत कर्मियों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सेवानिवृत कर्मियों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से करे सरकार
Mon, 02 Nov 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने रविवार को संभल रोड चौकीपार स्थित रोटरी क्लब के सभागार में बैठक की। इस बैठक में सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और अंतरिम राहत देने की मांग उठाई। उन्होंने इलाज प्रतिपूर्ति की ऑनलाइन प्रक्रिया में सुधार की भी बात कही।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी राजेश्वर सिंह यादव ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि महंगाई भत्ता 50 फीसदी होने पर मूल वेतन पेंशन में दर्ज किया जाए। जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने आठवें वेतन आयोग में देरी और महंगाई को देखते हुए अंतरिम राहत की मांग की।
मेजर अवध किशोर शर्मा ने बताया कि इलाज प्रतिपूर्ति की धनराशि पहले बिल वाउचर पर मिलती थी। अब इसे ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे कई गंभीर रूप से बीमार साथियों को समस्या हो रही है। उन्होंने पूर्व की तरह भुगतान की मांग की। कार्यक्रम संयोजक राकेश सक्सेना ने सदस्यों से जल्द सदस्यता शुल्क जमा करने को कहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट पार्क में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
संयोजक राकेश सक्सेना, मंत्री यतीश गुप्ता, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैतन्य कुमार सिंह भी उपस्थित थे। पूर्व प्रधानाचार्य मेजर अवध किशोर शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।