फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Goal of Organizing Society Through 'Panch Parivartan': Vedpal Arya

पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को संगठित करने का लक्ष्य : वेदपाल आर्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Goal of Organizing Society Through 'Panch Parivartan': Vedpal Arya
चंदौसी(संभल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बहजोई रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने देश और समाज की दिशा एवं दशा पर विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के सह संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य ने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में जन गोष्ठियां आयोजित कर रहा है। इनके माध्यम से प्रबुद्ध वर्गों से संवाद कर सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने पंच परिवर्तन- पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी के जरिए समाज को संगठित करने और सेवा भाव को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महावीर ने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को जोड़कर देश के विकास में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन गोष्ठियों में शिक्षक, अधिवक्ता, डॉक्टर, व्यापारी, पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. मीनू मेहरोत्रा, विष्णु शंकर, नगर संघ चालक चंदौसी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। अध्यक्षता कुलपति सचिन माहेश्वरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभाग प्रचारक शरद, जिला प्रचारक संजीव, जिला कार्यवाह अशोक, नगर प्रचारक रौनक, नगर कार्यवाह उदय तिवारी, चरण सिंह, संजय, अभिनव, पवन, अजय, विवेक, उदय चौहान, शिवा, विजय, दिलीप और अमित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. दीपा पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed