फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girls who went missing seven days ago returned

सात दिन पहले लापता हुईं युवतियां लौटीं, बोली नौकरी की तलाश में गए थे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The girls who went missing seven days ago returned
बबराला नगर से छह दिन पहले गायब हुईं दो युवतियां शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए घर से नौकरी की तलाश में गई थीं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की दो युवतियां बबराला नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। बीते सात दिन पहले दोनों युवतियां स्कूल में प्रधानाध्यापक से तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर गायब हो गईं। छुट्टी होने पर युवतियां घर नहीं पहुंची, तो परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया। फोन बंद होने पर परिवार वाले स्कूल पहुंचे, तो बताया गया कि वह तो तबीयत खराब होने की बात कहकर काफी समय पहले जा चुकी हैं। परिवार वालों को चिंता हुई। इधर उधर तलाशा लेकिन दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर युवतियों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि दोनों युवतियों अपने आप वापस लौट आई हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि वह दिल्ली नौकरी की तलाश में गई थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों का पहले तो मेडिकल कराया। इसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट बयान के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed