{"_id":"68d9960b0f3184ec18042248","slug":"the-gathering-of-teachers-is-increasing-in-chandausi-in-support-of-the-demand-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123349-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मांग के समर्थन में चंदौसी में बढ़ रहा शिक्षकों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मांग के समर्थन में चंदौसी में बढ़ रहा शिक्षकों का जमावड़ा
विज्ञापन
चंदौसी में राज्यमंत्री के आवास के सामने स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक। संवाद
- फोटो :
चंदौसी(संभल)। ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के आवास के सामने उनके कार्यालय के हाल में चौथे दिन रविवार को भी शिक्षक डटे रहे। वहीं शिक्षकों समर्थन में लगातार साथी पहुंच रहे हैं। रविवार को भी विभिन्न जनपदों से 100 से अधिक शिक्षक और शिक्षक संगठन के पदाधिकारी पहुंचे और समर्थन दिया। ऑफलाइन स्थानांतरण नहीं होने पर प्रदेश के अधिकांश जनपदों से आए अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं बृहस्पतिवार से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास के सामने उनके कार्यालय के हाॅल में बैठे हैं। अविलंब ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची जारी करने की मांग को लेकर शिक्षक अड़े हुए हैं। शिक्षकों की मांग को लेकर आधा दर्जन से अधिक शिक्षक संगठन समर्थन दे चुके हैं। वहीं विभिन्न जनपदों से शिक्षकों का आना जारी है।
रविवार को सुबह से ही विभिन्न जनपदों से शिक्षकों के आने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौके पर पहुंचे और समर्थन दिया। कहा कि जब तक ऑफलाइन स्थानांतरण सूची जारी नहीं हो जाती तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।
इस दौरान शुभेंदु शरण त्रिपाठी अलीगढ, भगवती प्रसाद त्यागी आगरा, राकेश कुमार त्रिपाठी अयोध्या, मनु यादव जौनपुर, सुमनलता बरेली, प्रज्ञा बरेली, नीलम बरेनी, संदीप कुमार श्रोत्रिय बुलंदशहर, सुनील कुमार तोमर मेरठ, राकेश तिवारी झांसी, सौम्या त्रिपाठी गाजियाबाद, प्रियांक यादव मेरठ, उषा एटा, नेहा सक्सैना गाजियाबाद समेत काफी संख्या में अन्य जिलों के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इन्होंने दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर वरिष्ठ शिक्षक नेता व राज्य कार्यकारिणी सदस्य नवाब हसन, जिलाध्यक्ष नसीम हुसैन, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डा. तालिब व अन्य पदाधिकारी रविवार को धरने में पहुंचे और समर्थन दिया। धरना स्थल पर नवाब हसन ने अपने मोबाइल फोन से प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह और संगठन के महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अवगत कराया कि शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची शीघ्र जारी करने के संबंध में मुख्यमंत्री से शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल व अध्यक्ष और महामंत्री के साथ माह के अंत में वार्ता हुई थी। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक बात की। अब भी शीघ्र मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नवाब हसन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
कोई मासूम बच्चों तो कोई बीमार पति को छोड़कर आईं
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास के सामने उनके कार्यालय के हाल में ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर चार दिन से बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना दर्द सामने आने लगा है। शिक्षिका मीनू देवी फफक-फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि वह प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं और उनकी पोस्टिंग कन्या इंटर कॉलेज मुरादाबाद में है। उनकी मां दिव्यांग हैं और उनकी छोटी बेटी भी उनके पास है। ऐसे में दोनों की देखभाल करने में परेशानी हो रही है। वहीं बुलंदशहर में कार्यरत शिक्षिका रूबी वर्मा ने बताया कि उनका परिवार लखीमपुर में रहता है। मां का हाल ही में ऑपरेशन होना है। एक साल की बेटी को वह अपने मकान मालिक के पास छोड़ कर यहां आईं हैं। वहीं शिक्षिका ऊषा चोटियाल ने बताया कि वह अलीगढ़ के कॉलेज में कार्यरत हैं और उनका परिवार बिजनौर में रहता है। पति को किडनी की शिकायत है। वह बेड रेस्ट पर हैं। घर पर पति की देखभाल को भी कोई नहीं है। मंत्री जी से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द स्थानांतरण सूची जारी करें।