फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the gang rape was done by the teenager

तमंचा दिखाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 15 Apr 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 15 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने तमंचे का भय दिखाकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि तीनों युवक किशोरी को ऑटो में डालकर मुरादाबाद ले गए। बेहोशी की हालत में एक स्थान पर छोड़कर भाग गए। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।  
विज्ञापन


पीडि़त किशोरी को पड़ोस के ही एक युवक ने शादी करने का सपना दिखाकर अपने झांसे में लिया। शादी का झांसा देकर युवक ने कई स्थानों पर ले जाकर किशोरी के साथ दो माह तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि 11 अप्रैल को किशोरी घर पर अकेली थी। युवक ने उसे आवाज देकर घर के बाहर बुला लिया। युवक किशोरी को घर के निकट पड़े एक खाली प्लाट में ले गया। जहां युवक के दो साथी पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


तीनों युवकों ने किशोरी के साथ मिलकर गैंगरेप किया। युवती के साथ हुई घटना का मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसके बाद तीनों युवक बेहोशी की हालत में किशोरी को ऑटो में डालकर  मुरादाबाद ले गए। कटघर थाना क्षेत्र के एक स्थान पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर किशोरी ने एक राहगीर के फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन किशोरी को लेकर घर आए। थाना पुलिस को गांव के ही तीनों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी सवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed