फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The front portion of the mosque was demolished, and now Muslims are using JCBs to demolish the interior.

Sambhal News: मस्जिद का अगला हिस्सा तोड़ा, अब जेसीबी लगाकर अंदरूनी हिस्से को तोड़ रहे मुस्लिम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The front portion of the mosque was demolished, and now Muslims are using JCBs to demolish the interior.
असमोली के गांव रायाबुजुर्ग में म​स्जिद के हिस्से को तोड़ता बुलडोजर। संवाद
संभल। असमोली ब्लॉक के गांव रायाबुजुर्ग में मुस्लिम समाज के लोग अब खुद ही जेसीबी से मस्जिद को तोड़ रहे हैं। दो दिन में पूरी मस्जिद तोड़ी जानी है। मस्जिद कमेटी ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से चार दिन का समय लिया है। बृहस्पतिवार को मदरसा और मैरिज हॉल को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जेसीबी से मस्जिद को तोड़ना शुरू किया है। अगला हिस्सा पूरी तरह तोड़ दिया गया है। मस्जिद कमेटी के अनुसार मस्जिद का 40 प्रतिशत हिस्सा तोड़ चुका है। पिछला हिस्सा टूटना बाकी है।
विज्ञापन

मालूम हो ये मस्जिद, मदरसा और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर निर्माण किया गया था। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो नापजोख की गई। सरकारी जमीन पर निर्माण होने की पुष्टि के बाद नोटिस जारी किया गया था। 30 दिन की तय समय में ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी ध्वस्तीकरण नहीं किया गया। इसके बाद मदरसा और मैरिज हॉल तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट गई लेकिन राहत नहीं मिली

मस्जिद कमेटी ने प्रशासन से चार दिन का समय लिया था। इसके बाद कमेटी हाईकोर्ट पहुंच गई थी। शुक्रवार और शनिवार को सुनवाई की गई। इसी बीच मस्जिद कमेटी ने अपनी याचिका वापस ले ली। इसके चलते राहत नहीं मिल सकी। हालांकि हाईकोर्ट ने निचली अदालत जाने का विकल्प दिया है। अब कमेटी मस्जिद को तय समय में तोड़ रही है।

0000000000000

संभल और चंदौसी में अवैध मस्जिदों को तोड़ा जा चुका है

संभल के हयातनगर स्थित बहजोई मार्ग किनारे बनी मस्जिद को भी अवैध पाए जाने पर तोड़ा गया था। इसी तरह चंदौसी में अवैध मस्जिद तोड़ी गई थी। ऐंचोड़ा कंबोह गांव में स्थित अवैध मस्जिद तोड़ी गई थी। इन सभी मस्जिदों को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद तोड़ा है। कई और मस्जिद को जिले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed