{"_id":"69a0af2024eef20ffe0eb81a","slug":"the-frequency-of-tanakpur-dehradun-express-has-been-increased-providing-great-relief-to-passengers-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127240-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन
चंदौसी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टनकपुर-देहरादून के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन की बजाय तीन दिन चलाई जाएगी।
रेलवे के अनुसार 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस अब हर सप्ताह मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। वहीं वापसी में 15019 देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। इससे दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत टनकपुर से ट्रेन का संचालन 26 फरवरी 2026 से और देहरादून से 27 फरवरी 2026 से शुरू होगा।
अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन चलती थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को समय रहते नई समय-सारिणी की जानकारी दी जाए। इसके लिए स्टेशन नोटिस बोर्ड, पूछताछ केंद्र और उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
टनकपुर, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों ने ट्रेन के फेरे बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। खासकर नौकरीपेशा, छात्र और पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने वालों के लिए यह निर्णय काफी राहत भरा माना जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक दिन के बजाए तीन दिन चलेगी। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।