{"_id":"671971f92bf42135d9092044","slug":"the-first-meeting-of-the-sugarcane-committee-was-held-amidst-bickering-consensus-was-reached-on-many-issues-sambhal-news-c-204-1-chn1003-114523-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नोकझोंक के बीच हुई गन्ना समिति की पहली बैठक, कई मुद्दों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नोकझोंक के बीच हुई गन्ना समिति की पहली बैठक, कई मुद्दों पर बनी सहमति
Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभी पदों पर चुनाव होने के बाद बुधवार को आवास विकास स्थित कार्यालय पर पहली बैठक हुई। बैठक में नोकझोंक के साथ कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और सहमति बनी।
बैठक में प्रबंध कमेटी द्वारा गन्ना समिति और चीनी मिल से समय से गन्ना की पर्ची और गन्ना भुगतान कराने पर जोर दिया गया। किसानों को खाद और दवाएं समय से उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। साथ ही किसानों को कृषि निवेष समय से मिलते रहने को लेकर सहमति बनी। इस दौरान खाद व गन्ना में गड़बड़ी को लेकर छिटपुट नोकझोंक भी हुई लेकिन मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। इस दौरान सभापति हिमांशु प्रताप सिंह, उप सभापति इमलेश देवी, संचालक आशुतोष कुमार, जगदीश सिंह, धर्मपाल, रीमा सिंह, लालू प्रसाद, सुबोध शमा्र, चौधरी परवीर सिंह, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।