फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The first installment of Haj pilgrimage can be deposited till February 9.

Sambhal News: हज यात्रा की पहली किस्त नौ फरवरी तक हो सकेगी जमा

Wed, 07 Feb 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The first installment of Haj pilgrimage can be deposited till February 9.
संभल। हज-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 81,800 रुपये की यह किस्त नौ फरवरी तक जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन

संभल में मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में विशेष काउंटर लगाया गया है। यह सुबह नौ बजे दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा। कारी वसी अशरफ ने बताया कि हज 2024 की यात्रा पर जाने वाले लोगों को अभी पूरी जानकारी नहीं है। बहुत सारे परेशान हो रहे हैं, इसीलिए मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में विशेष काउंटर लगाया गया है। बताया कि हज के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, ऑरिजिनल पासपोर्ट और उसकी फोटो कॉपी, एक फोटो, उस पर पीछे हाजी का नाम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कॉपी, कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट, फिटनेस मेडिकल सर्टिफिकेट और फोटो कॉपी, पेमेंट स्लिप या चेक 81,800 रुपये यह सभी दस्तावेज जरूरी होने हैं। यह सभी दस्तावेज नौ फरवरी तक हज कमेटी के कार्यालय उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ-226008 पर भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed