{"_id":"693b22410f2bb8e43102064f","slug":"the-final-publication-of-the-voter-list-will-be-on-february-28-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-129984-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 28 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 28 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में एडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में एसआईआर की तिथि 15 दिन बढ़ाते हुए 26 दिसंबर की गई है। सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर 2025 को होगा। वहीं, दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक की गई है। इसके बाद 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय व दावों समेत आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिले में एसआईआर के तहत शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही, मैपिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिला संभल शीघ्र शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले पांच जिलों में शामिल रहा है।
-- --
फॉर्म 6 ए के माध्यम से जोड़ा जाएगा विदेश में रह रहे लोगों का वोट
बहजोई। डीएम ने कहा कि जो लोग विदेश में रह रहे हैं, उनके लिए फॉर्म 6 ए के माध्यम से वोट जोड़ा जाएगा। विदेश में पढ़ रहे, नौकरी कर रहे, व्यवसाय कर रहे हैं, वह ओवरसीज वोटर के तहत आते हैं। फॉर्म पर शत प्रतिशत नई व रंगीन फोटो होनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि बीएलओ, बीएलए व कोटेदार, लेखपाल, रोजगार सेवक व बीट प्रभारी आदि बूथ का शत प्रतिशत सत्यापन करें। वहीं, डीएम ने गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने को कहा। संवाद