फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The ferocious dogs that mauled a nine-year-old to death have not been caught.

Sambhal News: नौ साल की मासूम को नोच कर मारने वाले खूंखार कुत्ते नहीं पकड़े गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The ferocious dogs that mauled a nine-year-old to death have not been caught.
संभल। गांव पौटा में नौ साल की रिया गौतम की नोच-नोचकर जान लेने वाले खूंखार कुत्तों को 10 दिन बाद भी न पकड़ा गया है और न चिह्नित किया गया है। गांव में अभी भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव में छह से सात कुत्ते खूंखार हैं, जिन्होंने रिया को खेत से लौटते समय निशाना बनाया गया था। घटना को भले 10 दिन बीत गए हैं लेकिन रिया के माता पिता के आंसू नहीं थमे हैं। गांव के लोग भी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। श्वान समिति का गठन हो चुका है लेकिन इस समिति की ओर से भी कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। डिप्टी सीवीओ डॉ. बीबी सिंह का कहना है कि हम निगरानी कर सकते हैं। कुत्ते पकड़ने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है कि पकड़े गए जाएंगे।
विज्ञापन

11 जनवरी की शाम रिया खेत से लौट रही थी। इसी दौरान कुत्तों ने हमला किया था। रिया का शरीर बुरी तरह नोच लिया था। शरीर का मांस कुत्ते नोचकर ले गए थे। रिया की मौत के दो दिन बाद इसी गांव के निवासी लाल सिंह की भैंस पर कुत्ते हमलावर हो गए थे। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी लेकिन इसके बाद भी कुत्ते पकड़ने का काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed