{"_id":"67a3bb98582f5c832103812c","slug":"the-father-who-killed-his-daughter-and-then-consumed-poison-also-died-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118992-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बेटी की हत्या कर जहर खाने वाले पिता ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बेटी की हत्या कर जहर खाने वाले पिता ने भी दम तोड़ा
Thu, 06 Feb 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संभल।
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर में गांव के युवक से बात करते देख अपनी 19 वर्षीय बेटी अंशु की हत्या करने के आरोपी पिता राजपाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार की दोपहर में बेटी की हत्या करने के बाद राजपाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव बुधवार को गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
गांव अशरफपुर के निवासी राजपाल (50) राजमिस्त्री थे और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। वह दो बेटियों की शादी कर चुके थे। पांचवें नंबर की बेटी अंशु की दोस्ती गांव के युवक से हो गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई थी तो काफी रोकटोक लगाई। मामला गांव का होने के साथ ही एक ही बिरादरी का था, इसलिए अंशु के पिता को यह दोस्ती मंजूर नहीं थी।
वह कई बार अंशु की पिटाई भी कर चुके थे। मंगलवार की दोपहर राजपाल ने बेटी को फिर से युवक से फोन पर बात करते हुए देखा तो वह अपना आपा खो बैठे और बेटी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। मेरठ में उपचार के दौरान देर रात राजपाल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को बाप-बेटी के शव गांव पहुंचे और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अंशु की हत्या में पिता के खिलाफ अंशु की मां ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ कार्रवाई की मांग की।