फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The fate of 12 candidates is decided in EVM.

Sambhal News: 12 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय ईवीएम में कैद

Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
The fate of 12 candidates is decided in EVM.
संभल। भाजपा, कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा प्रत्याशी समेत 12 प्रत्याशियों के साथ ही माननीयों की साख भी ईवीएम में कैद हो गई है। अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए पार्टियों के फायर ब्रांड नेताओं ने चुनावी जनसभा की तो वहीं स्थानीय नेताओं ने चुनाव लड़ाने में दिन रात एक कर दी। लेकिन इनके प्रयास कितने सार्थक रहे, यह तो चार जून को ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल प्रत्याशियों के साथ जिले के कई माननीयों की साख दांव पर है। जिसमें जिले की संभल, चंदौसी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही मुरादाबाद जिले की कुंदरकी और बिलारी आंशिक विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्र में संभल, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा पर सपा का कब्जा है। जबकि एक मात्र चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राज्यमंत्री गुलाब देवी विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में सपा के चारों विधायकाें ने गठबंधक प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को चुनाव लड़ाने में काफी प्रयास किए हैं। वहीं चंदौसी विधायक व राज्यमंत्री गुलाब देवी के साथ ही अन्य भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी की जीत के लिए हरसंभव प्रयास किए। जबकि बसपा प्रत्याशी चौधरी सौलत अली के समर्थन में बसपा नेताओं ने भरकस प्रयास किए। चार जून को देखना दिलचस्प होगा कि इन माननीयों क्षेत्राें में अपने प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं का कितना साथ मिला।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में



जियाउर्रहमान बर्क (समाजवादी पार्टी), परमेश्वर लाल सैनी (भारतीय जनता पार्टी), चौधरी सौलत अली (बहुजन समाज पार्टी), जयगम उल इस्लाम (जनता शासन पार्टी), पवन कुमार (लोग पार्टी), डॉ. राशिद (पीस पार्टी), संतोष (किसान क्रांति दल), अनुज वाष्र्णेय (निर्दलीय), तौफीक अहमद (निर्दलीय), महेंद्र सिंह (निर्दलीय), मोहम्मद वसीम (निर्दलीय), वसीम (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 में विधानसभा क्षेत्र में यह रहा था मतदान प्रतिशत
संभल- 64.47 प्रतिशत
असमोली- 68.58
चंदौसी- 59.45
बिलारी- 66.49
कुंदरकी-71.4
00000000000
40 डिग्री तापमान भी बना मतदाताओं के लिए बाधा
मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान 40 डिग्री पहुंच गई। इससे भी मतदान के दौरान काफी बाधा सामने आई। हालांकि प्रशासन ने मतदाताओं के लिए पंडाल और पानी की व्यवस्था की थी। जिससे मतदाताओं को समस्या न हो। इसके बाद भी लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed