{"_id":"64ab0f5ef83d2322970fdd0a","slug":"the-farmer-who-was-going-to-guard-the-maize-was-shot-dead-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-330-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मक्के की रखवाली करने जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मक्के की रखवाली करने जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। जुनावई थाने के गांव लावर में रविवार की रात करीब 11 बजे मक्का की रखवाली का रहे किसान कप्तान सिंह (50) को किसी ने गोली मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर अस्पताल पहुंच गई है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश या विवाद से इंकार कर रहे हैं।
जुनावई के गांव लावर निवासी कप्तान सिंह रविवार की रात मक्का की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। परिजन के अन्य लोग भी आसपास के खेतों में फसल की रखवाली कर रहे थे। रात में करीब 11 बजे कप्तान सिंह अपने पड़ोस के किसान नरेश के ट्यूबवैल से अपने खेत पर जा रहे थे। चकरोड में जयवीर सिंह के मक्का के खेत से निकले कुछ लोगों ने कप्तान सिंह के दाई साइड में कमर से नीचे गोली मार दी।
गाेली लगते ही कप्तान सिंह गिर पड़े और उन्होंने गोली मारने की बात कही। आसपास में ही खेत मक्का की रखवाली कर रहे परिवार के ही झब्बालाल, अवधेश, नरेश आदि लोग घटनास्थल पर दौड़ कर पहुंचे। उन्होंने गांव में सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटा व तीन बेटी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजन अभी किसी भी तरह की रंजिश या विवाद से इंकार रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बेटे, पत्नी व बेटियों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह का कहना है कि गोली मारकर किसान की हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हत्या का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।