{"_id":"68ab744c71adc98aa807a060","slug":"the-family-that-installed-the-statue-of-sai-baba-in-the-shiva-temple-refused-to-remove-the-statue-themselves-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126229-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिव मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा लगाने वाले परिवार ने प्रतिमा खुद हटाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिव मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा लगाने वाले परिवार ने प्रतिमा खुद हटाने से किया इनकार
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला ठेर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लगी साईं बाबा की प्रतिमा को लगाने वाले परिवार की ओर से कहा गया है कि वह प्रतिमा खुद नहीं हटाएंगे। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह खुद हटाए। वहीं, दूसरी ओर मंदिर की देखभाल करने वाले लोगों की ओर से साईं बाबा की प्रतिमा पर लगी प्लाई को हटवा दिया है। वार्ड 18 की सभासद चंचल गुप्ता का कहना है कि मंदिर में ऐसी प्रतिमा नहीं होनी चाहिए। प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 1992 में हुआ था। 15 जुलाई 2011 को संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी के अशोक राज भंडूला की पत्नी राजरानी की स्मृति में उनकी बेटी और दामाद द्वारा मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा लगवाई थी। शुक्रवार को मंदिर पुजारी आचार्य अवनीश शास्त्री और श्रद्धालुओं ने बैठक कर 27 अगस्त से पहले मंदिर से प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया।
प्रतिमा स्थापित करने वाले परिवार की सदस्य विंकी भंडूला ने कहा कि मंदिर में उनके ससुर ने साईं बाबा की प्रतिमा लगवाई थी। जब ससुर का मन था तो उन्होंने साईं बाबा की प्रतिमा लगवा दी। अब सबका मन है तो उसे हटवा दें लेकिन हम खुद नहीं हटाएंगे।
वहीं सभासद चंचल गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हिंदू समुदाय में साईं बाबा की पूजा पद्धति नहीं है। हमारे पुराणों, शास्त्रों में कहीं साईं बाबा की पूजा पाठ का वर्णन नहीं है। मंदिर में ऐसी प्रतिमा होनी भी नहीं चाहिए। जहां भगवान की प्रतिमा हों वहां पर ऐसी साईं बाबा की प्रतिमा नहीं लग सकती।