{"_id":"688926732a41ce5a64027d03","slug":"the-family-had-gone-to-mathura-thieves-stole-jewellery-and-cash-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121861-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिवार गया था मथुरा, चोरों ने बटोरे जेवर-नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिवार गया था मथुरा, चोरों ने बटोरे जेवर-नकदी
विज्ञापन
चंदौसी। मथुरा-वृंदावन दर्शन करने गए हनुमानगढ़ी मोहल्ले के एक परिवार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार रात दर्शन कर घर लौटे परिवार के लोगों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। मकान स्वामी ने बताया कि चोर उसके घर से करीब दो लाख रुपये का सामान अपने साथ ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी सोनू शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने परिवार के लोगों के साथ मथुरा-वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार रात करीब 11.30 बजे जब वह परिवार के साथ घर लौटे और मकान के अंदर गए, तो वहां मकान के दोनों कमरे खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर कमरों से दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी पायल, आठ लौंग और 12 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। मकान स्वामी ने बताया कि उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।