फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The executing agency is being negligent in the construction of the district stadium.

Sambhal News: जिला स्टेडियम के निर्माण में लापरवाही बरत रही कार्यदायी संस्था

Thu, 16 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The executing agency is being negligent in the construction of the district stadium.
संभल। गांव भरतरा में एक साल बीतने के बाद भी जिला स्टेडियम का निर्माण अधूरा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अभी तक पहले फेस का काम भी पूरा नहीं हो सका है, जबकि मार्च-2026 में विभाग को इसका निर्माण पूरा कराकर हैंडओवर करने की मियाद तय है।
विज्ञापन


बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव भरतरा में 4.318 हेक्टेयर भूमि में जिला स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। इसके लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पहले फेस के तहत शासन ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये की किस्त भी दी है।,लेकिन निर्माण कार्य कराने में यह फिसड्डी है। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमिला भारती का कहना है कि जिला स्टेडियम निर्माण में 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पहले फेस के तहत पांच करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को मिल चुके हैं। यह जो धनराशि मिली है, उसे खर्च होने के बाद ही आगे के निर्माण के लिए धनराशि की मांग की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य बाधित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होने हैं पहले फेस में कार्य



पांच करोड़ रुपये से जिला स्टेडियम में कार्यदायी संस्था ने शुरूआती काम कराते हुए सिर्फ बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया गया है, जो अभी अधूरा है। इसके अलावा बाउंड्रीवॉल, पवेलियन, नलकूप का काम होना बाकी है।



वर्ष 2013 में शुरू हुई थी जिला स्टेडियम की प्रक्रिया



संभल जिला 2011 में बनाया गया था। वर्ष 2013 से जिला स्टेडियम के लिए प्रयास किए जाते रहे लेकिन जमीन नहीं मिल पा रही थी। दो वर्ष पहले बहजोई के गांव भरतरा में जमीन चिन्हित की गई। तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष बंसल ने काफी प्रयास किए। इसके बाद ही जिला स्टेडियम को मंजूरी मिली और अब निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है। इससे युवाओं को काफी बड़ी राहत मिलेगी।



कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य करा रही है। पहले फेस के तहत जो धनराशि मिली है, वह खर्च नहीं हुई है। उसके खर्च होने के बाद और धनराशि की मांग की जाएगी। काम में तेजी लाने के लिए पत्राचार किया गया है।



प्रमिला भारती, उप क्रीडा अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed