फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The excitement of the block chief election increased in Sambhal

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, असमोली और संभल में कांटे की टक्कर के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The excitement of the block chief election increased in Sambhal
संभल। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। संभल ब्लॉक में दो दिग्गज नेताओं के बीच कांटे का मुकाबला है तो असमोली में चाचा-भतीजे आमने सामने ब्लॉक प्रमुख पद पर दावेदारी ठोक रहे हैं। आलम यह है कि अधिकांश गांवों के बीडीसी सदस्य अब भूमिगत हो गए हैं। विशेष स्थानों पर रखे गए बीडीसी सदस्यों का ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों की ओर से खातिरदारी किए जाने की बात सामने आ रही है। अब स्थिति यह है कि परिजनों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

असमोली और संभल ब्लॉक में भाजपा और सपा ने भले ही प्रत्याशी घोषित न किए हों लेकिन जो दावेदारी कर रहे हैं उनके नाम लगभग तय हैं। एक दो दिन में नाम फाइनल हो जाएंगे। इस बीच ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जोड़ने में लग गए हैं।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक में अब तक पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह का वर्चस्व रहा है। इस बार भी वह मैदान में हैं लेकिन अब चुनौती कड़ी हो गई है। कुछ बीडीसी सदस्यों के घरों पर न होने की बात सामने आ रही है। उनसे मिलने के लिए परिजनों को भी अनुमति लेनी पड़ रही है। दिलचस्प मुकाबला असमोली ब्लॉक में रहेगा। क्योंकि यहां अब तक प्रमुख रहे सतपाल सिंह के सामने उनके भतीजे प्रभाकर चौधरी ने मजबूत दावेदारी ठोकी है। इस कारण इस बार यहां भी समीकरण गड़बड़ाने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई तो यहां अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके बाद सतपाल को प्रमुख पद पर काबिज करने के लिए पूरे खेमे ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। लेकिन अब खेमे अलग-अलग हो गए हैं। चाचा अलग चुनाव लड़ रहे हैं और भतीजा अलग। इसलिए यहां लड़ाई दिलचस्प होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed