फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The examiner who came to conduct physics practicals was fake, report filed after two months

Sambhal News: भौतिकी का प्रेक्टिकल कराने आया परीक्षक था फर्जी, दो महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The examiner who came to conduct physics practicals was fake, report filed after two months
संभल। सिरसी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में इंटर भौतिकी की प्रायोगिक परीक्षा कराने पहुंचा व्यक्ति आईकार्ड मांगने पर बहाने से खिसक गया था। उसके न लौटने से फर्जी परीक्षक होने का शक गहरा गया। पुलिस को सूचना दी थी। साथ ही अपने स्तर से भी शिक्षक छानबीन कर रहे थे। यह घटना 31 जनवरी-2023 की है। इस मामले में दो माह बाद स्कूल की प्रधानाचार्य प्राची चंद्रा की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत छल करने के आरोप में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि 31 जनवरी को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अभिनय आशीष आदर्श कृष्णा देवी इंटर कॉलेज नवादिया झादा बीसलपुर रोड बरेली को परीक्षक बनाया गया था। साढ़े 11 बजे दो व्यक्ति आए और उनमें से एक ने परीक्षा लेने की बात कही। परीक्षा शुरू कराई गई। कुछ देर बाद मूल आधार मांगा गया, लेकिन मूल आधार न होने की बात कहकर दूसरा व्यक्ति की बाहर की ओर चला गया। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई। मौके पर पहुंचे डीआईओएस ने परीक्षक से बात की और मूल आधार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में वह अपने साथी को देखने की बात कहकर फरार हो गया। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और छल करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed