{"_id":"69178c239517d941ac041b59","slug":"the-eo-inspected-the-maps-of-the-houses-near-the-dms-residence-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-129038-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईओ ने डीएम के आवास के पास के मकानों के नक्शे देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईओ ने डीएम के आवास के पास के मकानों के नक्शे देखे
Sat, 15 Nov 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। ईओ ने पालिका की टीम के साथ शुक्रवार को डीएम आवास के आसपास बने मकानों के नक्शे देखे और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कार्यवाहक ईओ व डिप्टी कलक्टर नीतू रानी ने पालिकाकर्मियों के साथ मुरादाबाद-आगरा हाईवे किनारे डीएम आवास के आसपास बने मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मकान स्वामियों से मकान के नक्शे आदि से जुड़े अभिलेख देखे। करीब साढ़े चार बजे तक चले निरीक्षण में ईओ को कई मकानों के नक्शे आदि अभिलेख नहीं मिले। इस पर ईओ ने जल्द ही नक्शे आदि अभिलेख पूरे करके पालिका दफ्तर में दिखाने को कहा। इसके अलावा मकानों के बाहर निकले स्लैब व बेतरतीव खड़े वाहनों को हटवाने की बात कही। इसके बाद पालिका की टीम वापस लौट गई।