फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The elder brother of the accused husband buried the body of Muskan in the village

आरोपी पति के बड़े भाई ने गांव में दफन कराया मुस्कान का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The elder brother of the accused husband buried the body of Muskan in the village
संभल। मुस्कान की हत्या का आरोपी पति शाहनवाज मंगलवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मुस्कान के शव को आरोपी के गांव में दफन किया गया है। दफन की जिम्मेदारी आरोपी के बड़े भाई ने उठाई। महिला की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में चर्चा है कि महिला जब गांव आई थी तो तीन लोग छोड़कर गए थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हुआ था। महिला अगर दिल्ली के लिए लौट जाती तो शायद उसकी जान न जाती। मंगलवार की दोपहर दिल्ली के जगतपुरी निवासी मृतका की मां कोहिनूर बेगम ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव घंसूरपुर पहुंची। बेटी की हत्या की बात सुनकर बिलख पड़ी। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी को आरोपी ने पहले प्रेमजाल में फंसा लिया था और बाद में शादी कर ली थी लेकिन परेशान रखता था। इसलिए बेटी अलग रह रही थी। बेटे से मिलने के लिए आई थी लेकिन आरोपी ने हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर मुस्कान के शव को आरोपी शाहनवाज के बड़े भाई शफीउद्दीन ने गांव में दफन कराया है। गांव के लोगों में चर्चा है कि हत्या के आरोपी शाहनवाज से परिवार के सभी लोग परेशान थे। इसलिए उन्होंने उससे रिश्ता भी खत्म कर दिया था। मालूम हो शाहनवाज ने सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी थाने पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed