फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The effect of traffic month was not visible on Bhaiya Dooj

भैयादूज पर नहीं दिखाई दिया यातायात माह का असर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The effect of traffic month was not visible on Bhaiya Dooj
संभल/चंदौसी। भैयादूज के त्योहार पर दोपहिया वाहनों पर दो या तीन नहीं, पांच से छह लोग खूब दौड़ते दिखाई। यातायात माह होने के बावजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। लोगों ने अपनों के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालकर सफर किया।
विज्ञापन

शनिवार को भैयादूज पर बहनों और भाइयों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार मनाया। सड़कों पर बाइक, कार व अन्य वाहन खूब दौड़ते दिखाई दिए। एक दूसरे के घर जल्दी पहुंचने व वाहनों की कमी के चलते दो पहिया वाहनों पर एक दो नहीं बल्कि पांच से छह लोग तक सवार दिखाई दिए। ऐसे में लोगों ने अपनी जान के साथ ही दूसरों की जान भी खतरे में डाली।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि एक नवंबर से यातायात माह शुरू हुआ है। त्योहार व यातायात माह को लेकर हर नुक्कड़ चौराहों पर पुलिस तैनात हैं, लेकिन इन पर पुलिस का कही असर दिखाई नहीं दिया। चौराहों पर तैनात पुलिस के आगे व पीछे से बाइक पर सवार पांच से छह लोग आसानी से गुजरते रहे। पुलिस चौराहों पर दूसरी ड्यूटी में व्यस्त रही। इन लोगों को न तो रोककर टोका और न ही कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी में मामूली हादसे भी हुए। संभल के चंदौसी चौराहे पर साइकिल सवार को एक पिकअप गाड़ी की मामूली चपेट लगी तो साइकिल सवार गिर गए और विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान वहां मौजूद कोतवाल पंकज लवानिया ने मामला शांत कराया। कई जगह मामूली विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed