{"_id":"6182d481c9ca3b0e5b6ce1a4","slug":"the-echo-of-bhajan-kirtan-will-remain-in-five-shiva-temples-in-the-district-sambhal-news-mbd4083830180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच शिव मंदिरों में रहेगी भजन कीर्तन की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच शिव मंदिरों में रहेगी भजन कीर्तन की गूंज
विज्ञापन
संभल। दीपावली के अगले दिन जिले के प्रमुख पांच शिव मंदिरों पर भजन, कीर्तन की गूंज रहेगी। पांच नवंबर को आयोजित होने वाले इस सामूहिक कार्यक्रम का खर्च सरकार उठाएगी। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी बनाए हैं।
राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर की सजावट, माइक, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए भजन, कीर्तन मंडली को दस हजार रुपये मानदेय एवं अन्य खर्चों के लिए पांच हजार रुपये का इंतजाम किया गया है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि संभल जिले में पांच मंदिर चयनित कर लिए गए हैं। बहजोई के सादातबाड़ी में स्थित सादातबाड़ी मंदिर में चंदौसी के एसडीएम को नोडल अधिकारी और खंड विकास अधिकारी बहजोई को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिव मंदिर स्टेशन रोड बहजोई के लिए नोडल एसडीएम और सहायक नोडल अधिकारी ईओ को बनाया है। बेरनी शिव मंदिर के लिए एसडीएम के साथ खंड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं, हरिबाबा धाम गवां के लिए गुन्नौर के एसडीएम को नोडल और खंड विकास अधिकारी रजपुरा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। संभल में पातालेश्वर मंदिर के लिए एसडीएम रमेश बाबू को नोडल और ईओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।