फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The driver accused of the death of a teenager in a road accident was arrested and sent to jail

सड़क हादसे में किशोरी की मौत के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The driver accused of the death of a teenager in a road accident was arrested and sent to jail
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव भवानीपुर पुल के निकट ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार किशोरी की मौत और अन्य पांच घायलों के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक भी कब्जे में ले लिया गया है। यह हादसा बुधवार की देर रात हुआ था।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय निवासी हरप्रसाद ने संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में खेत किराए पर लेकर आलू की फसल उगाई थी। बुधवार को वह कमलपुर सराय निवासी मजदूरों को आलू की खुदाई के लिए खेत पर ले गए थे। रात में हरप्रसाद ट्रैक्टर-ट्राली से मजदूरों को उनके गांव कमलपुर सराय पहुंचाने जा रहे थे। संभल-चंदौसी मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें शिवानी की मौत हो गई थी जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए थे। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी मोहम्मद यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed