फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The District Panchayat constructed the cremation ground, while the Gram Panchayat claimed funds by carrying out repairs.

Sambhal News: जिला पंचायत ने बनाया था श्मशान घाट, ग्राम पंचायत ने मरम्मत कराकर निकाल ली धनराशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The District Panchayat constructed the cremation ground, while the Gram Panchayat claimed funds by carrying out repairs.
संभल। ब्लॉक के गांव मवई ठाकुरान में ग्राम पंचायत की ओर से गबन के लिए पूरा खेल किया गया है। 12 वर्ष पहले जिस श्मशान घाट को जिला पंचायत ने बनाया था। उस श्मशान घाट की मरम्मत कर ग्राम पंचायत ने 17 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि निकाल ली। इसी तरह सड़क निर्माण में भी खेल किया गया। ग्राम पंचायत ने 25.94 लाख रुपये का गबन किया है जो प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है। अब डीएम ने ग्राम प्रधान राम प्रकाश के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

सवाल उठ रहा है कि क्या निगरानी करने के लिए जो व्यवस्था है वह पूरी तरह अनदेखी करती है या वह भी इस सिस्टम के साथ मिले हुए हैं। शिकायत न होती तो यह खेल कभी न खुलता।
विज्ञापन

अब अंतिम जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। डीएम ने बताया कि गांव मवई ठाकुरान निवासी प्रवीन कुमार ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान ने विकास कार्याें में अनियमितता की है। इससे शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है। इस शिकायत के क्रम में 9 अक्तूबर 2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को जांच के लिए नामित किया गया। जांच में आरोप सही पाए गए। जवाब तलब करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके चलते वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित कर दिया है। अंतिम जांच के लिए जिला विकास अधिकारी और लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन को नामित किया है। अंतिम जांच मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed