फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The district judge administered oath to the officers of the bar

Sambhal News: जनपद न्यायाधीश ने बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The district judge administered oath to the officers of the bar
गुन्नौर में बार वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराते जिला जज। संवाद
गुन्नौर(संभल)। बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बार सभागार में हुआ। जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र यादव और महासचिव सुरेश चंद्र सहित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच का रिश्ता गाड़ी के दो पहियों की तरह है। न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें जनता को समय पर और सस्ता न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर अपर जिला जज अवधेश कुमार सिंह, सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. नाजिम अकबर, तहसीलदार रविंद्र विक्रम, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह के साथ-साथ अजयपाल गुप्ता, नाजिम अली, रागिब उल्ला, राजेंद्र सिंह, धनेश गौड़, अलमास मियां, भूदेव सागर, अरविंद यादव, गोसुल इस्लाम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed