{"_id":"6857172cc54975a90b01dc90","slug":"the-dignity-of-tirthraj-sambhal-should-not-be-tampered-with-vijay-singh-pal-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123903-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थराज संभल की मर्यादा के साथ न हो खिलवाड़ : विजय सिंह पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थराज संभल की मर्यादा के साथ न हो खिलवाड़ : विजय सिंह पाल
विज्ञापन
संभल। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल शनिवार को संभल पहुंचे। उन्होंने मोहल्ला कोटपूर्वी में स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। कहा कि भगवान श्री कल्कि का अवतार संभल में होगा। इसलिए तीर्थराज के रूप में इसे जाना जाता है। ऐसे में तीर्थराज संभल की मर्यादा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
मीडिया से बातचीत में कहा कि प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर संभल में है, इसे दूसरे स्थान पर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ने पर भले ही आंदोलन का रास्ता क्यों न अपनाना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि कोई संभल की मर्यादा से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहा है तो शासन-प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और अंकुश लगाने का काम करना चाहिए। ताकि, भविष्य में सनातन से किसी तरह का खिलवाड़ न हो सकें। उन्होंने सवाल उठाया कि सनातन धर्म में गुरुओं की पीठ होती है, भगवान की पीठ नहीं होती। न राम की कोई पीठ है और कृष्ण की। फिर कल्कि भगवान की पीठ कैसे हो सकती है। संभल जिले में ऐसा व्यक्ति, जो राजनीतिक दृष्टिकोण रखता रहा हो और फिर भगवान की पीठ बनाकर पीठाधीश्वर बन गया। यह गलत है। सनातन धर्म से इस तरह खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष टीपी सिंह पाल, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, छत्रपाल, विपुल क्षत्रिय, अनुज पाल, विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख ऋषिपाल सिंह, अतर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।