फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bar association elections will be held under the 'One Bar, One Vote' rule.

Sambhal News: वन बार वन वोट नियम पर होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bar association elections will be held under the 'One Bar, One Vote' rule.
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को दोपहर अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी वन बार वन वोट गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। शीघ्र ही मतदाता सूची तैयार कर बार एसोसिएशन को सूचित किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में आगामी चुनाव और अधिवक्ताओं के मतदान अधिकार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल गुप्ता, सदस्य शकील वारसी, सगीर सैफी, राजबहादुर तथा लोकेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव कार्य में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, निवर्तमान सचिव तीरथ राज यादव, निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह राघव तथा अधिवक्ता सुभाष चंद्र शर्मा पुजारी व सचिन कुमार सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच तक दस्तावेज जमा करने की अपील
बार एसोसिएशन ने समस्त अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सीओपी की स्वप्रमाणित छायाप्रति, जिस पर अपना मतदाता क्रमांक नंबर, मोबाइल नंबर और चैम्बर नंबर दर्ज हो, बार रूम में लिपिक अरविंद कुमार के पास पांच अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से जमा कराने आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed