फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The devotees were moved by the enactment of the Sita Haran drama.

Sambhal News: सीता हरण की लीला का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The devotees were moved by the enactment of the Sita Haran drama.
धनारी के गांव भकरौली ​स्थित नुमाईश ग्राउंड में रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत - आयोजक
संभल। नगर पालिका के परिसर में जय श्री राधा-कृष्ण रामलीला नाट्य कला मंदिर, दरभंगा बिहार के कलाकारों ने माता सीता हरण की लीला का मंचन किया। मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत सूर्पणखा, रावण से सीता के हरण की योजना से की गई। इसके अनुसार, रावण का मामा मारीच जो एक मायावी राक्षस था। वह सोने का हिरण बनकर पंचवटी के पास पहुंचता है। सीता इस सुंदर मृग को देखकर प्रसन्न हो जाती हैं और भगवान राम से उसे पकड़ने का आग्रह करती हैं। इसके बाद राम मृग का पीछा करने चले जाते हैं। राम के जाते ही मारीच राम की आवाज में पुकारता है, जिससे सीता चिंतित होकर लक्ष्मण को राम की सहायता के लिए भेजती हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मण एक रेखा खींचकर सीता से उस रेखा के बाहर न निकलने का आग्रह करते हैं। लेकिन अवसर पाकर रावण साधु का वेश धारण करके कुटिया पर आता है और माता सीता से भिक्षा मांगता है। जैसे ही सीता लक्ष्मण रेखा को लांघकर भिक्षा देती हैं, रावण अपने असली रूप में आकर उनका हरण कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. अरविंद गुप्ता, डाॅ. यूसी सक्सेना, अजय सिंघल, शक्ति शंकर, अशोक गर्ग, अजय कुमार, उज्ज्वल सक्सेना, विकास वर्मा, प्रभाकर शुक्ला, राजकुमार शर्मा आदि रहे। संचालन उमेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed