फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The decrease in the width of the road also became the reason for the accident.

सिंगल लेन रोड पर तेज रफ्तार और पांच की सवारी से बना असंतुलन बना हादसे का कारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The decrease in the width of the road also became the reason for the accident.
चंदौसी। जुनावई क्षेत्र में कादराबाद के पास हुआ हादसा सिंगल लेन रोड, तेज रफ्तार और बाइक पर पांच की सवारी से पैदा हुए असंतुलन की वजह से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो तेज रफ्तार और बाइक पर पांच सवारी न होती, तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन

मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे से गांव कादराबाद के लिए संपर्क मार्ग की लंबाई दो किलोमीटर है। यह सिंगल लेन रोड है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव की ओर से बोलेरो गाड़ी आ रही थी और दूसरी दिशा से बाइक आ रही थी। दोनों वाहन तेज गति में थे। बाइक पर दो बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। तेज गति में सिंगल रोड पर सामने से आ रही गाड़ी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

तेज गति में युवक बाइक को रोड से नीचे नहीं उतार पाया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही गाड़ी की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि बाइक पर पांच लोग सवार न होते, तो शायद हादसा न होता। एक ही परिवार के इतने लोगों की जान न जाती। हादसे में बाइक आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed