फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the death of framer due to soil erosion

कुइयां में मिट्टी धंसने से किसान की मौत

Fri, 23 Mar 2018 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 23 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
the death of framer due to soil erosion
दबे किसान को निकालने के लिए मिट्टी खोदती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल में गुरुवार को बोरवेल की कुइयां में मिट्टी धंसने से किसान और मजदूर दब गए। किसी तरह बाहर निकले मजदूर की सूचना पर ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद किसान को कुइयां से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 
गांव सिरसानाल निवासी रामवीर उर्फ कपिल (28) किसान था। उसे सरकार की योजना के तहत शौचालय निर्माण कराना था। गुरुवार को वह अपने ही खेत पर बने बोरवेल पर पहुंचा। काफी समय से बंद पड़ी कुइयां में मजदूर सुखराम के साथ उतर गया। दोनों ने करीब 10 बजे ईंटें निकालने का काम शुरू कर दिया। रामवीर नीचे था जबकि सुखराम कुछ ऊपर था। अचानक कुइयां की मिट्टी धंस गई। धड़ाधड़ ईंटें खिसकी और मिट्टी गिरने लगी। इसमें दोनों दब गए। 
विज्ञापन



चूंकि सुखराम ऊपर था। इसलिए वह बच कर बाहर निकल गया। 10.30 बजे सुखराम ने गांव जाकर कुइयां में रामवीर उर्फ कपिल के दबने की जानकारी दी। नखासा और सैदनगली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी को बुलाकर मिट्टी खोदना शुरू किया। इस बीच रामवीर उर्फ कपिल के परिजन उसके सही सलामत बाहर निकलते की प्रार्थना करते रहे। 12.30 बजे उप जिलाधिकारी राशिद अली खां मौके पर पहुंचे। 1.40 बजे रामवीर उर्फ कपिल को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मगर उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का मन नहीं माना तो एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed