{"_id":"635d8643fe70791c91731d27","slug":"the-dead-body-of-the-young-man-who-came-out-from-the-house-of-sadhu-while-talking-on-the-phone-was-found-lying-on-the-way-chandausi-news-mbd445721217","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू के घर से फोन पर बात करते निकले युवक का शव रास्ते में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ू के घर से फोन पर बात करते निकले युवक का शव रास्ते में पड़ा मिला
विज्ञापन
धनारी पट्टी बालू शंकर में शुक्रवार की रात साढ़ू के घर से फोन पर बात करते हुए निकले मजदूर का शव रास्ते में पड़ा मिला है। भाई चांद मोहम्मद ने मृतक की पत्नी व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित कर दिया है। है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ढडूमरे निवासी शहजाद दिल्ली में मजदूरी करता था। पत्नी के चाल चलन को लेकर घर में विवाद चल रहा था। पांच दिन उसकी पत्नी धनारी पट्टी बालू शंकर में अपनी बहन बहनोई के घर आ गई थी। उसके बाद साढ़ू शहजाद को लेकर अपने घर धनारी पट्टी बालू शंकर लिवाकर ले गया था।
शहजाद की साली नगमा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे शहजाद के फोन पर कॉल आई थी। इसके बाद शहजाद परेशान हो गया और घर से बाहर जाने लगा। दोनों बहनों ने उसे बमुश्किल रोका। दस मिनट के बाद शहजाद घर से तेजी के साथ निकल गया। दोनों बहनों ने पीछा किया, पर रात में अंधेरे के कारण पता नहीं चला पाया। उसे ढूंढते हुए मीना की मडैय्या की ओर गए, तो घर से करीब 700 मीटर दूर रास्ते के किनारे खेत की रखवाली को बनाई गई मचान पर गमछे के फंदे पर शहजाद का शव लटका हुआ था। शहजाद की पत्नी की चीख निकल गई। दोनों बहनों ने बमुश्किल शव नीचे उतारा। गले पर मामूली निवासी थे। इसके बाद बहनों ने गांव आकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।