फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of a young man who came out of the house to the farm was found hanging

Sambhal News: घर से खेत पर निकले युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came out of the house to the farm was found hanging
जुनावई (संभल)। घर से खेत के लिए निकले बीएससी के 19 वर्षीय छात्र का शव जंगल में बेरी के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बे का 19 वर्षीय युवक राजकीय महाविद्यालय बबराला गुन्नौर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के साथ साथ पिता का खेती के काम मेें भी हाथ बंटाता था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे छात्र खेतों मेंं घूमने के बहाने गया था। साथ में रस्सी भी ले गया था। उसने जंगल में बेरी के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय के बाद खेतों पर काम करने जा रही महिलाओं ने युवक का शव बेरी के पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद महिलाओं ने युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत ही सीएचसी जुनावई ले गए। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन युवक का शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed