फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of a teenager who drowned in the Ganga was found floating 200 meters away after 43 hours.

Sambhal News: गंगा में डूबे किशोर का शव 43 घंटे के 200 मीटर दूर उतराता मिला

Sun, 10 Sep 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a teenager who drowned in the Ganga was found floating 200 meters away after 43 hours.
गुन्नौर। ईसमपुर घाट पर गंगा में डूबे गांव निवासी केशव (16) का शव 43 घंटे के बाद घटनास्थल से मात्र 200 मीटर आगे पानी में उतराता मिला। शव देखकर पीएसी के जवान व गोताखोर उसे बाहर ले आए और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर में बृहस्पतिवार को केशव अपने साथ राधे के साथ गंगा घाट पर नहाने गया था। शाम करीब पांच बजे नहाते समय दोनों किशोर गहरे पानी में बह गए थे। वहां स्नान कर रहे ग्रामीणों ने राधे को तो बचा लिया था, पर वह केशव को नहीं बचा पाए थे। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने केशव की खूब तलाश की थी,पर कोई पता नहीं चला था। पुलिस की सूचना पर शुक्रवार की सुबह राजघाट से पीएसी के गोताखोर भी आ गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने मोटर वोट से केशव की तलाश ईसमपुर घाट से आठ किलोमीटर आगे तक की थी। देरशाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस, पीएसी की टीम के साथ फिर से किशोर की तलाश में जुट गई। दोपहर करीब 12 बजे गंगा में तलाश कर रहे पीएसी गोताखोरों को ईसमपुर घाट से करीब 200 मीटर आगे गंगा में एक शव उतराता मिला। एसआई अजय कुमार, फ्लड टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह शव को बाहर ले आए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त केशव के रूप में की। पुलिस ने शव सील कर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को एक किशोर गंगा स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया था। जिसका शव शनिवार की दोपहर को 12 बजे गंगा में उतराता हुआ मिला। किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed